Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

संत रविदास ने किया धार्मिक आडंबरों का विरोध: बिजेंद्र

  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मनाई गई जयंती

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अपने उपदेशों से धार्मिक आडम्बरों का प्रबल विरोध करते हुए भारतीय जनमानस को सत्य की राह दिखायी।

शुक्रवार को संत रविदास जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं संत रविदास के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता संस्था के आचार्य बिजेन्द्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि संत रविदास ने साधु-संतों से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

उन्होंने अपने उपदेशों से धार्मिक आडम्बरों का प्रबल विरोध करते हुए भारतीय जनमानस को सत्य की राह दिखायी तथा उनके जीवन से प्राप्त दर्शन के आधार पर एक शिक्षा यह है कि परिश्रम से किए गए कार्य संतोष के साथ-साथ व्यक्ति को अंर्तमन से जुड़ने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने संत रविदास के सम्पूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संतों के द्वारा सुझाए गए आत्म अनुभवों को अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अरविन्द कुमार, अंकुर कुमार, ब्रजपाल सिंह, अक्षय कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद, सीताराम, ब्रिजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img