Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सपना चौधरी का अपकमिंग सॉन्ग ‘बालम’ इस दिन होगा रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अब सिर्फ स्टेज शोज ही नहीं करती बल्कि वह आए दिन फैंस के मनोरंजन के लिए जबरदस्त गाने रिलीज करती रहती हैं। उनके हर गाने पर फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। अब एक बार फिर से वह अपना नया गाना ‘बालम’ लेकर आ रही हैं। जिसकी शानदार झलक भी उन्होंने साझा कर दी है और साथ ही रिलीज डेट भी बता दी है।

30 1

सपना चौधरी ने अपने अपकमिंग सॉन्ग की छोटी सी वीडियो क्लिप या कहें कि टीजर साझा किया है। जिसका म्यूजिक और बोल सुनकर ही आप भी इस गाने के रिलीज के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। ‘बालम’ सॉन्ग में सपना एक बार फिर से देसी अंदाज में दिखाई देने वाली हैं, वहीं इसमें उनका साथ देगी माही गौर। इस गाने को आशू ट्विंकल और रुचिका ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल नवीन विशू बाबा ने लिखे हैं।

सपना चौधरी ने गाने की झलक साझा करते हुए बताया कि उनका ये गाना ‘बालम’ 6 दिसंबर को यूट्यूब चैनल ‘देसी गीत’ पर रिलीज होने वाला है। हरियाणवी क्वीन ने पोस्ट साझा करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन में लिखा- “जल्दी ही देखते हैं किसका ‘बालम’ कितना नेक है।” यानी इस बार सपना अपने इस गाने से एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img