जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल और प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा पटेल जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्कूल प्रबंधक जी ने बच्चों को बताया कि सरदार पटेल जी स्वतंत्र भारत के प्रथम उप- प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया ।उन्होंने खेड़ा संघर्ष ,बारडोली सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में भाग लिया ।
उन्होंने पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने और संघर्षों का डटकर मुकाबला करने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। सरदार पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए 1991 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने बच्चों से सरदार पटेल के जीवन की घटना और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

