- थाना क्षेत्र की सभी सीमाओं पर लगाए जा रहे हाई सिक्योरिटी कैमरे
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरधना पुलिस हाईटेक हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर दी है। यानी कोई भी वाहन पुलिस के सर्विलांस सिस्टम से नहीं बच सकेगा। पुलिस द्वारा नगर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सीमाओं पर एएनपीआर कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
यानी आॅटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे प्रत्येक गाड़ी के नंबर को रीड करेंगे। इंटरनेट से संचालित यह कैमरे पूरी तरह वायरलैस होंगे। यानी पुलिस थाने में बैठकर ही क्षेत्र की हर एक गतिविधि पर नजर रख सकेगी। यदि किसी भी प्रकार की घटना या क्राइम होता है तो क्षेत्र की सीमा में आने-जाने वाले वाहन का डाटा आॅटोमेटिक फीड हो जाएगा। जिससे क्राइम कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी।
सरधना थाना क्षेत्र में एएनपीआर यानी आॅटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगवा रही है। थाना क्षेत्र की सभी सीमाओं पर इस तरह के हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। सलावा गंगनहर पटरी से लेकर नानू गंगनहर पुल चौराहा, बपारसी पुल, दौराला रोड सभी सीमाओं पर इस तरह के आधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं।

ताकि क्षेत्र की सीमा में आने और जाने वाले सभी वाहनों की नंबर प्लेट रीड करके उसकी जानकारी एकत्रित की जा सके। यह सभी कैमरे पूरी तरह से वायरलैस होंगे। यानी इंटरनेट के माध्यम से चलने वाले कैमरों का कंट्रोल पुलिस के मोबाइल में होगा। पुलिस थाने बैठकर भी क्षेत्र की हर एक गतिविधि पर नजर रख सकेगी। एएनपीआर कैमरे अधिकांश स्थानों पर लग चुके हैं।
एएनपीआर कैमरों की खासियत
एएनपीआर कैमरे आॅटोमेटिक वाहन की नंबर प्लेट को रीड करने का काम करेंगे। गुजरने वाले प्रत्येक वाहन के नंबर प्लेट की फोटो लेगे। जिनकी सूची भी बनाई जाएगी। पुलिस जिस गाड़ी नंबर पर क्लिक करेगी, उस गाड़ी की पूरी डिटेल पुलिस के सामने होगी। यदि किसी वाहन से कोई घटना होती है तो इन कैमरों की मदद से गाड़ी मालिक तक पहुंचा जा सकेगा। कस्बे को भी पुलिस ने पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है। थान से लेकर मुख्य चौराहों, बाजारों समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चालू करा दिए हैं।
- रीडर कैमरे लगवाए
थाना क्षेत्र की सीमाओं पर एएनपीआर यानी आॅटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगवाए जा रहे हैं। अधिकांश जगह कैमरे लग चुके हैं। इन कैमरों से वाहनों की डिटेल मिल सकेगी। जिससे क्राइम कंट्रोल करने में काफी मदद मिलेगी। -प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सरधना

