Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अब तक के सफर से हूं संतुष्ट : गिरीश थापर

  • जनवाणी चैनल के कार्यक्रम ‘संवाद’ में हुए शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लगभग तीन दशक से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला का जादू बिखेरने और अपनी जन्मभूमि मेरठ का नाम रोशन करने वाले जाने-माने कलाकार गिरीश थापर ने आज दैनिक जनवाणी के न्यूज चैनल में दिखाये जाने वाले चर्चित कार्यक्रम ‘संवाद’ में भाग लिया।

जनवाणी के ‘संवाद’ चर्चा में पूछे गये सवालों का गिरीश ने अपने चिरपरिचित अंदाज और बीच-बीच में शायरी बोलकर सभी सवालों का एकदम सधे शब्दों में जवाब दिया। कंकरखेड़ा मेरठ के रहने वाले गिरीश पिछले दो दिनों से डायरेक्टर सुदीश शर्मा के निर्देशन में वास्तविक कहानी पर बन रही फिल्म ‘प्यार की पॉलिसी’ की शूटिंग के सिलसिले में आये हुए हैं।

‘संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि रंगमंच करते हुए ही मैंने 1997 में पहली बार मुंबई की ओर रुख किया लेकिन ज्यादा समय वहां नहीं रह सका और वापस मेरठ आ गया। लेकिन अब 2012 से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में जमा हूं। जिसमें 450 से ज्यादा टीवी धारावाहिक, करीब 15 फिल्में और दो दर्जन से अधिक विज्ञापन में काम कर चुका हूं।

अपने शहर के उभरते युवा कलाकारों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में क्या संभावनाएं हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि, जो भी युवक अथवा युवती यह सोचकर मुंबई जा रहा है कि वह आइने में बहुत सुंदर दिखता है तो कृपया इस गलत फहमी में बिल्कुल भी ना जाएं। वहां एक से एक स्मार्ट बंदा सेंकड़ों की तादाद में रोजाना मुंबई पहुंचता है।

इसलिए मैं तो सिर्फ इतना ही कहूंगा कि, अपने शहर में रंगमंच कर खुद को तराशें या किसी ऐसी संस्था का हिस्सा बनें जो आपको अभिनय की बारीकियां सिखा सके। और जो भी आपके अंदर अतिरिक्त हुनर है उसके साथ एक दम मजबूती से फिल्मी दुनिया में कदम रखें। मुंबई मेहनत और इमानदारी से काम करने वाले लोगों का इतनी जल्दी हाथ नहीं छोड़ती।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img