- कई राशियों की बदलेगी किस्मत
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एक बार शनि किसी इंसान पर भारी हो जाए तो उस पर दु:खों का पहाड़ टूटने लगता है। हालांकि शनि हमेशा इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाते। 23 अक्टूबर को शनि की चाल बदलने जा रही है। शनि मकर राशि में मार्गी होने जा रहे है।
ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के मार्गी होने का मतलब उसकी सीधी चाल से है। ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल का कहना है कि शनि को कू्रर ग्रह माना जाता है। एक बार शनि किसी इंसान पर भारी हो जाए तो उस पर दु:खों का पहाड़ टूटने लगता है। शनि की चाल बदलने के बाद कुछ राशियों पर खास प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष: इस वक्त शनि मेष राशि के 10वें भाव में विराजमान है। शनि के मार्गीय होते ही व्यापारी वर्ग को बहुत फायदा होने वाला है। लोगों को नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर हाथ आएंगे। मेष राशि में आकस्मिक धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे है।
कर्क: शनि देव कर्क राशि के सातवें भाव में मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल इस राशि वालों के जीवन में लबे समय से चली आ रही है। मगर अब उनकी परेशानियों पर ब्रेक लग जाएगा और व्यापार व नौकरी में लाभ मिलने लगेगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल बनेगा।
तुला: शनि देव तुला राशि के चौथे भाव में मार्गी होंगे। जिससे इस राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनका भी समय बदलने वाला है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक: व्यापार के दृष्टिकोण से भी समय आपके लिए बेहतर रहेगा। नया काम करने के लिए भी समय शुभ है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
मीन: शनि मीन राशि के लाभ वाले भाव में मार्गी हो रहे है। जिन लोगों को कारोबार में नुकसान झेलना पड़ रहा था, उनको अब फायदा शुरु होने लगेगा। घरेलू समस्याओं का अंत होगा।

