Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सऊदी अरब: हवाई अड्डे से कोरोना संबंधित लगा प्रतिबंध हटाया

न्यूज ऐजेंसी वार्ता

रियाद: सऊदी अरब में हवाई अड्डे से कोरोना संक्रमण संबंधित प्रतिबंध के बिना पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे।

नागरिक उड्डयन सामान्य प्राधिकरण (जीएसीए) ने इसकी जानकारी दी है। चूंकि यहां सक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है इसलिए सरकार की योजना धीरे-धीरे कोरोना के प्रसार को रोकने से संबंधित प्रतिबंधों को हटाने का है और इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

जीएसीए ने एक बयान में कहा, ”नागरिक उड्डयन सामान्य प्राधिकरण ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों के पूरी क्षमता के साथ संचालन की घोषणा की। बयान में कहा गया कि यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के उड़ानों पर लागू होता है।

हालांकि इस दौरान एक विशेष आवेदन में अपने टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देनी होगी और इसका सत्यापन कराना जरूरी होगा।

महामारी की शुरुआत होने के बाद से सऊदी अरब में अब तक कोरोना के 5,47,000 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और 8,763 लोगों की मौत हुई है। पिछले लगभग दो महीने से संक्रमण के दैनिक मामले 50 से अधिक दर्ज नहीं हो रहे हैं।

देश में अब तक 3 करोड़ 84 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img