Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सौरभ ने फाइनल्स में बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली, भाषा: भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को यहां फाइनल्स में 246.9 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड के साथ अधिक स्कोर बनाया और राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब जीता। हरियाणा की मनु भाखर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पहला स्थान हासिल किया। विश्व में नंबर चार मेरठ के सौरभ और विश्व में नंबर दो मनु अपने क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहे और फिर फाइनल्स जीतने में सफल रहे। सौरभ ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन दौर में 590 का स्कोर बनाया और फिर फाइनल में 246.9 के स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। फाइनल्स का विश्व रिकॉर्ड 246.5 अंक है जो उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक के नाम है। दूसरी तरफ मनु ने क्वालीफाईंग में 580 अंक बनाये और शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने फाइनल्स में 239.3 अंक बनाकर जीत दर्ज की। तमिलनाडु की श्री निवेथा दूसरे और उत्तर प्रदेश की नेहा तीसरे स्थान पर रही। 
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...
spot_imgspot_img