जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: वर्तमान समय की बात की जाए तो इंसान ही इंसान के काम नहीं आता। वहीं दूसरी ओर कमिश्नरी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी एक नई मिसाल पेश कर रहे। जिसमें की 3 दिन पूर्व एक डॉगी जिसको राकेश नाम से बुलाया जाता है उसकी तबीयत बहुत खराब थी। हालात यह थे कि वह जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा था।
तब कमिश्नरी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग का सहारा देते हुए उसमें प्राण डालने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो डॉक्टर के पास ले गए और उसका इलाज कराना चाहा। 3 दिन से बीमारी में ग्रस्त डॉगी राकेश को जब ग्लूकोज की आवश्यकता पड़ी तो डॉक्टर को बुलाकर शुक्रवार को ग्लूकोज चढ़ाई गई। जिससे जल्द से जल्द डॉगी राकेश ठीक हो जाए।

