- 29 मई को मामूली विवाद में कर दी थी हत्या
- शराब पीकर हुआ था झगड़ा
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर/स्योहारा: थाना स्योहारा के गांव मदनपुर निवासी एक दोस्त का गला दबाकर मारने के आरोप में आरोपी लाला को पुलिस ने दबोच लिया। दोनोें में शराब पीकर 29 मई को झगड़ा हुआ था। आरोपी लाला को जेल भेज दिया गया।
गत 29 मई को थाना स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदनपुर निवासी वादी की ओर से एक लिखित देकर अवगत कराया गया कि विनोद कुमार उर्फ लाला पुत्र होराम सिंह निवासी ग्राम मकनपुर एवं उसके वादी (भतीजे) कोमल पुत्र नरेन्द्र उम्र करीब 32 वर्ष ने एक साथ भोजन किया। इसके बाद दोनो का शराब पीकर कपड़े पर दाल गिरने को लेकर मामूली विवाद हुआ तथा आरोप है कि विनोद कुमार ने कोमल का गला दबा दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्योहारा पर विनोद कुमार उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अब स्योहारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की माने तो दोनो पक्ष एक ही समुदाय से व एक ही गांव के है और पूर्व से परिचित है।

