Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर 30 हजार की लूट

  • बाइक सवार दो बदमाश नगदी लूटकर फरार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर केंद्र संचालक से करीब 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के साथ ही केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

शामली शहर की स्टेट बैंक शाखा का कस्बे में पुराने बाइपास पर ग्राहक सेवा केंद्र है। जहां पर बैंक के छोटे ग्राहकों का 20 हजार रुपये तक जमा किए जाते हैं। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन ग्राम पंजीठ निवासी अमित करता हैं। गुरुवार की सुबह को करीब 11 बजे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक केंद्र पर बैठा हुआ था। तभी केंद्र के अंदर मुंह लपेटे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।

दोनों आरोपियों ने केन्द्र संचालक के ऊपर तमंचे तानकर ग्राहकों से जमा की गई करीब 30-40 हजार रुपए से अधिक की नगदी लूट ली और धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद केंद्र संचालक अमित ने शोर मचाया जिसके बाद पास ही दूसरे केंद्र पर मौजूद संचालक ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश तमंचा दिखाकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पुलिस टीम के साथ पहुंचे तथा ग्राहक सेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली।

एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सरविंद्र यादव ने बताया कि उनकी ब्रांच के ग्राहक सेवा केंद्र पर दो आरोपियों ने तमंचे के बल पर नगदी लूटी है। ग्राहक सेवा केंद्र से कितनी नगदी लूटी गई है उसका रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे। जो काउंटर की दराज में रखी नगदी पर झपट्टा मारकर करीब 30 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img