Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

गरीबों के लिए मसीहा बनी योगी सरकार, प्रदेशवासियों के लिए योजनाएं बनी ढाल

  • गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं में यूपी अव्वल
  • प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मिल रहा डबल राशन
  • स्‍वर्णिम योजनाओं से बदली सीएम योगी ने यूपी के लोगों की तकदीर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: बेरोजगारी, महिला अपराध, गुंडाराज, बिजली पानी की किल्‍लत, अव्‍यवस्‍थाओं से घिरे अस्‍पताल… साल 2017 से पहले की ये तस्‍वीर उत्‍तर प्रदेश की थी। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश की कमान जब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संभाली तो प्रदेश में स्‍वर्णिम योजनाओं के सूर्य से प्रदेश में चारों ओर खुशहाली व आशा की किरण बिखरी है। गरीबों के साथ खड़ी प्रदेश सरकार ने मुफ्त राशन, आवासों का निर्माण, निशुल्‍क गैस कनेक्‍शन, शौचालयों का निर्माण समेत महिलाओं व बेटियों के हित में कई योजनाओं की शुरूआत कर उनको आत्‍मनिर्भर बनाने का काम क‍िया है।

प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त डबल राशन दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रतिमाह 10 किलो गेहूं, चावल, अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिमाह 35 किलो गेहूं, चावल व 01 किलो चीनी के साथ ही 01 किलो दाल, 01 लीटर खाद्य तेल, 1 किलो नमक प्रतिमाह दिया जा रहा है। प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के घर के सपने को साकार करते हुए सीएम योगी ने पीएम की विशेष योजना प्रधानमंत्री आवास योजना पर काम करते हुए 42 लाख से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रदेश की महिलाओं व बेटियों के उत्‍थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी परिवेश से जुड़ी हुई महिलाओं और बेटियों को एक ओर आत्‍मनिर्भर बना रही है तो वहीं उनको सीधे तौर पर आर्थिक सहायता भी मुहैय्या करा रही है। मिशन शक्ति अभियान, कन्‍या सुमंगला योजना, बीसी सखी, बिजली सखी, मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, स्‍वयं सहायता समूह, उज्‍ज्वला योजना समेत दूसरी कई कल्‍याणकारी योजनाओं से महिलाओं व बेटियों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

उज्‍ज्वला योजना के तहत अब तक 1.67 करोड़ परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 10.01 लाख बेटियों को मुख्‍यमंत्री कन्‍या सुमंगला योजना, 1.52 लाख कन्‍याओं का विवाह मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत किया जा चुका है। इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन की राशि को 500 से बढ़ाकर प्रतिमाह 1000 रुपए करने से पात्र लोगों को संबल मिला है।

रोशन हो उठे घर, सीधे मिल रहा योजनाओं का लाभ

प्रदेश के पहले के हालातों व अब में फर्क साफ है। साल 2017 के पहले जहां यूपी के अधिकांश जिले अंधेरे में डूबे रहते थे उन जिलों में आज सीएम के प्रयासों से 24 घंटे बिजली की सप्‍लाई हो रही है। 1.41 करोड़ घरों तक बिजली आज पहुंच चुकी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 6 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख का मुफ्त बीमा कवर, असंगठित क्षेत्र के 2.5 करोड़ श्रमिकों व 60 लाख पंजीकृत श्रमिकों सहित 3.10 करोड़ श्रमिकों को 500 रुपए प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने कुष्ठावस्था पेंशन की राशि 2500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की गई है। प्रदेश सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं से प्रदेशवासियों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img