Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

School Open: एनसीआर में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, नए सत्र के साथ लौटी रौनक

जनवणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: करीब डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद बुधवार से दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौट आई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध इंटरमीडिएट तक के अधिकांश स्कूलों में आज से नियमित कक्षाएं शुरू हो गईं।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बुधवार सुबह से ही स्कूल परिसरों में बच्चों की चहल-पहल देखने को मिली। छुट्टियों के बाद अपने दोस्तों और शिक्षकों से मिलने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ दिखाई दी, वहीं अभिभावकों ने भी नए सत्र की शुरुआत को लेकर उत्साह जताया। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन स्कूलों में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।

पहली बार स्कूल पहुंचे नए विद्यार्थियों का परिचय कराया गया ताकि वे अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ सहज महसूस कर सकें। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रम, वार्षिक शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन और स्कूल के नियमों से भी अवगत कराया। कई स्कूलों में स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का अभिनंदन किया गया और उन्हें पूरे सत्र के लिए प्रेरित किया गया।

हालांकि, स्कूल खुलने के पहले दिन गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों के समय को लेकर असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित करने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश का उद्देश्य बढ़ते तापमान के बीच बच्चों को गर्मी से राहत देना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इसके बावजूद जिले के कई निजी स्कूलों ने बीएसए के निर्देशों का पालन नहीं किया और पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही स्कूल संचालित किए।

कई स्कूल सुबह अपने पुराने समय पर ही खुले, जिससे अभिभावकों के बीच भी भ्रम की स्थिति बनी रही। कुछ अभिभावकों ने सवाल उठाया कि प्रशासनिक आदेश जारी होने के बावजूद यदि सभी स्कूल एक समान समय का पालन नहीं करेंगे तो इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। फिलहाल, नए सत्र की शुरुआत के साथ विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर नया उत्साह दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में नियमित शिक्षण कार्य के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी शुरू होंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health Tips: रोज करें सर्वांगासन, सफेद बालों समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here