Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

स्कूल बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज मंगलवार को गंगानगर स्थित डिवाइडर रोड पर सीएनजी पंप के पास दो व्यक्तियों को डीपीएस स्कूल की बस ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंगानगर निवासी वीर सिंह की मृत्यु हो गई और उनके साथ घूम रहे रिटायर्ड दरोग़ा मेध सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है।

ये हादसा उस वक़्त हुआ जब वीर सिंह और मेध सिंह सीएनजी पम्प रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। दोनों व्यक्तियों को आनन फ़ानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और मेध सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं मृतक वीर सिंह के पुत्र सूर्यकांत की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। बस को थाना पुलिस ने क़ब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img