Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब देहरादून से काम निपटाकर लौट रहे दोनों युवक गणेशपुर के पास वन क्षेत्र से बाहर निकलते ही सड़क पर खराब हालत में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक केटरिंग का काम करते थे और देर रात स्कूटी से सहारनपुर लौट रहे थे। गणेशपुर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई न देने के कारण उनकी स्कूटी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अभिमन्यु और दीपक के रूप में हुई है, जो नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मलूक के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img