Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

251 गर्भवतियों की जांच, 126 बच्चों का टीकाकरण

  • 26 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद में 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में गर्भवती महिलाओ, धात्री महिलाओ, किशोरियों, कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 143 महिलाओं की खून की जांच 126 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मेले में बाल विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।

रविवार को जनपद में 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को जनपद के पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेलों में कुल 61 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

251 गर्भवती महिलाओं 228 धात्री महिलाओं 92 किशोरियों का व 389 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 143 महिलाओं के खून का जांच की गई। 265 बच्चों का वजन लिया गया। 126 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 142 महिलाओं व किशोरियों को आयरन की गोली का वितरण किया गया। मेलों में 54 चिकित्सकों व 257 पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा 1586 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 126 गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा 24 मरीजों को संदर्भित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img