- एसडीएम निकिता शर्मा ने साफ-सफाई के दिए निदेश
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: एसडीएम ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झिंझाना का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों मे हडकंप मच गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर मिली गंदगी को देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही, साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
बुद्धवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और नगर पालिका परिषद कांधला के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं निकिता शर्मा ने कस्बा झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों मे हडकंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के शौचालय में गंदगी एवं बैड सीट गंदी मिलने पर एसडीएम निकिता शर्मा ने नाराजगी जताई है, वहीं चिकित्सक को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त आदेश दिए। इसके बाद दवाओं का स्टॉक एवं उपस्थिति रजिस्टर चेक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रिंस ने बताया कि एसडीएम निकिता शर्मा द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र पर रंग पुताई का कार्य चल रहा है, जिसको लेकर साफ-सफाई दुरुस्त नहीं मिलने से थोड़ी नाराजगी जताई है। जबकि दवाओं का स्टॉक एवं उपस्थिति रजिस्टर सही मिलने के बाद वापस लौट गई।

