- विकसित की जा रही कालोनी मानक के खिलाफ पाई गई तो होगी कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही कालोनियों पर मानक को लेकर एसडीएम ने शिंकजा कसते हुए एक जांच टीम गठित कर उनसे मौके पर जा कर जांच के निर्देश दिए है। एसडीएम बृजेश कुमार सिंंह ने कहा कि जांच में विकसित की जा रही कालोनियां अगर मानक के विपरीत पाई गई तो ऐसे कोलोनाईजरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
नगर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह कोलोनाइजर कालोनियों को विकसित कर रहें है। जिसके लिए विनियमित क्षेत्र से कालोनियों के मानक के अनुसार नक्शे पास कराने के निर्देश है परंतु कई बार कालोनी में प्लाट या आवास बुक कराने वालों की सड़क निर्माण, बिजली, पानी सहित तमाम व्यवस्थाओं के नहीं होने की शिकायतें प्रशासन के पास आती रहती है, जिसको देखते हुए एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने कोलोनाईजरों पर शिकंजा कसते हुए नगर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही।
कालोनियों के मानक की जांच केलिए टीम गठित की है जिसमें ग्राम अकबरपुर चौगांवा, ग्राम हर्षवाड़ा, किशोरपुर, रम्म्नवाला, राहूखेड़ी कोरा आदि क्षेत्रों की कालोनियां प्रशासन के रडार पर है। इन क्षेत्रों में विकसित की जा रही कालोनियों की जांच टीम मेअवर अभियंता विनियमित क्षेत्र, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम लगाई गई है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम मौके पर जा कर इस बात की जांच करेगी कि कालोनाइजर ने कालोनी विकसित करने से पूर्व लेआउट पास कराया या नहीं, कालोनी सरकारी संपत्ति पर तो नहीं है, सड़कों का निर्माण किया गया है या नहीं सहित सभी मानकों को देख कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

