Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रविदास जयंती के जुलूस को लेकर SDM-CO ने की शांति समिति की बैठक

  • ड्रोन कैमरे से बनायी मीटिंग की वीडियो

जनवाणी संवाददाता |

मंडावली/भागूवाला: रविदास जयंती के जुलूस को लेकर नजीबाबाद एसडीएम बृजेश कुमार व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने भागूवाला के एक इंटर कॉलेज में श्यामी वाला व भागूवाला के मुजाहिदा पट्टी ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों से जुलूस को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति के बारे में पूछा और किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं करने की हिदायत दी।

बता दें कि पिछले वर्षों में 2012 के बाद से 2020 तक रविदास जयंती का जुलूस दो समुदाय के लोगों में रास्ते के विवाद को लेकर नहीं निकलता था।गत वर्ष कोर्ट के आदेश पर यह जुलूस निकाला गया। मंडावली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से 86 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। मंडावली पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ा कर बैठक की वीडियो बनाई। बैठक में रविदास कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार प्रवीण कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img