Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

एसडीएम, सीओ ने की रेडिमेड कपड़े की दुकान पर छापेमारी

  • दुकान के अंदर से निकले दो दर्जन ग्राहक और श्रमिक
  • दुकान संचालक दो भाई हिरासत में लिए, मुकदमा दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लॉकडाउन में रेडिमेड कपड़े की दुकान में शटर गिराकर कपड़े बेचने की सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में श्रम विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। चेतावनी के बाद भी ताला न खोलने पर अधिकारियों ने ताला तुड़वाया और करीब दो दर्जन ग्राहकों और श्रमिकों को बाहर निकाल कर बयान दर्ज किए।

पुलिस ने दुकान को सील कर संचालक दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर, श्रम विभाग द्वारा भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

05 11

कोरोना महारी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा शहर में लॉकडाउन घोषित कर आवश्यक वस्तुओं दूध, फल, सब्जी, किराना की दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। गुरुवार को शहर के हनुमान रोड स्थित बंसल गारमेंट की दुकान पर बड़ी संख्या में ग्राहकों को दुकान में घुसाकर शटर का बाहर से ताला लगाकर व्यापार करने की सूचना पर एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाहर से ताला लगा पाया गया, जबकि अंदर ग्राहक मौजूद थे।

07 9

करीब डेढ़ घंटे तक बाहर से लगाया गया ताला न खुलवाने पर एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने एनाउंसमेंट कर कर दुकानदार को बाहर आने के लिए चेताया, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। जिसके बाद अधिकारियों ने वीडियोग्राफी कराते हुए ताला तुड़वाकर दुकान के अंदर मौजूद करीब 25 ग्राहकों और श्रमिकों को बाहर निकाला और उनके बयान दर्ज किए।

पुलिस ने दुकान संचालक दो भाइयों कपिल और अतुल को हिरासत में लेकर उनके विरूद्ध महामारी अधिनियम के उल्लंघन एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर, सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से श्रमिकों को न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी दिए जाने का मामला भी सामने आया है। जिसके चलते दुकान के संचालकों पर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, शहर के कबाड़ी बाजार (सिटी मार्किट) में भी एक जूते की दुकान का शटर गिराकर बड़ी संख्या में ग्राहकों को अंदर घुसाकर व्यापार करने सूचना पर भी सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने छापेमारी कर दुकान खुलवाकर ग्राहकों को बाहर निकाला। जैन मौहल्ला स्थित एक साड़ी के शोरूम पर भी पुलिस ने छापेमारी की। जहां पर दो दर्जन से अधिक ग्राहकों को शटर बंद कर सामान बेचा जा रहा था। पुलिस ने यहां से भी दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img