Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गांव-गांव जन चौपाल लगाएंगे एसडीएम विशु राजा

  • समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम ऊन की पहल

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: सरकार द्वारा समय-समय पर अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन समस्याएं प्रशासनिक उदासीनता के चलते हल नहीं हो पाती जिसके लिए उप जिलाािकारी विशु राजा ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने तहसील क्षेत्र के गांव में जन चौपाल लगाने का निर्णय लिया है जिसके तहत गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगाई जाएगी तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

साथ ही, कार्य में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया गया है जिसमें गांव में तैनात पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान व गांव के 10 गणमान्य व्यक्तियों लिए गए हैं जिन से लगातार संवाद कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा तथा विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ग्रामीणों के बीच जाकर उनका सहयोग लिया जाएगा।

उप जिला अधिकारी विशु राजा ने बताया कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एक कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार किया गया है जिससे ग्रामीणों से सीधा संवाद होगा। साथ ही, समस्याओं का त्वरित निस्तारण व चुनाव में जन सहयोग भी मिलेगा। जन चौपाल के लिए चार गांवों को चिह्नित किया गया है। सबसे पहले गांव ढिंढाली में जन चौपाल लगाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img