- झांसी में आयोजित हुई थी प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूल कसेरवां कलां के दो छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शामली जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने बताया कि झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 के आर्यन शर्मा और कक्षा आठ के प्रिंस शर्मा ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी विद्यालयों से आहवान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में प्रतिभाग करने से अच्छे व्यक्तित्व का विकास होता है। इसलिए सभी बच्चे अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने का प्रयास किया। वहीं स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विकास कुमार, अंकित मलिक, शिवानी, गीता देशवाल, मानसी देशवाल, स्नेहा चौधरी, रेणू, पूजा, शालू, पंकज चौधरी, स्वाती, साक्षी मलिक, सारिका देशवाल, शालिनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

