जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: ‘कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा,’ यह सूचना शुक्रवार शाम को कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पूरे स्टेशन परिसर की जांच शुरू की।
यात्रियों और आसपास के लोगों को संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई, और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में तुरंत सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 24 फरवरी को उसका मोबाइल चोरी हो गया था।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना के बाद एलआईयू और खुफिया विभाग भी मौके पर पहुंचे और जांच की। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष और टिकट काउंटर की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया, और आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है।

