Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ: प्रदेश उपाध्यक्ष ने 25वीं बार रक्तदान किया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आज रूड़की में आयोजित रक्तदान शिविर में शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी ने आज़ 25वीं बार रक्तदान किया है। बाल्यकाल से आरएसएस के स्वयंसेवक और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी जरूरतमंदों के लिए सपरिवार रक्तदान करते रहते हैं।

उनकी पत्नी मधु त्यागी भी 11 बार रक्तदान कर चुकी है। इसके अलावा वे शिक्षक संगठनों एवं एनवायरन सेवा केन्द्र के माध्यम से पिछले डेढ़ माह से लगातार कोविड रोगियों की सेवा कर रहे हैं। अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उन्होंने अभी तक एक कोवीड रोगी को एम्स ऋषिकेश में वेंटिलेटर,एक रोगी को प्लाज्मा उपलब्ध कराया।

15 रोगियों को ऑक्सीजन सिलेंडर व फ्लोमीटर और करीब 50 रोगियों को निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायता की है। रुड़की में रिमेडेशिवीर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर कई रोगियों को देहरादून एवं कनखल से यह इंजेक्शन उनके प्रयासों से उपलब्ध हुए हैं।

एक परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव हो जाने पर वे करीब 20 दिन से उनके नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था अपने घर से पत्नी की मदद से कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रूड़की के अलावा जोधपुर एवं पुणे तक में 2 जरूरतमंद परिचितो को टेलिफोनिक सेवा व आरएसएस की मदद से आवश्यक दवाएं व इंजेक्शन उपलब्ध कराए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img