Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

ट्रेसिंग कार्य में टीम के साथ लेखपाल व सचिव भी होंगे शामिल

  • कोरोना मरीज शीघ्र होगा ट्रेस, डीएम ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि सीएमओ कान्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में कार्यरत टीम के साथ लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव को भी शामिल करें, जिससे कोई कोरोना पाजिटिव मरीज ट्रेसिंग में छूटने न जाए। इस कार्य के लिए सभी एमओआईसी एसडीएम से संपर्क करेंगे।

बुधवार को डीएम रमाकान्त पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार बैठक में सीएमओ को निर्देश दिए कि कान्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में कार्यरत टीमों के साथ संबंधित लेखपाल व सचिव को शामिल करे। इससे कान्टेक्ट ट्रेसिंग का कोई भी केस छूटने न पाए।

यदि कोई भी कोरोना वायरस का कोई भी मरीज छूट जाता है तो उससे संबंधित के परिवार एवं समाज के अन्य लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ जाएगा। सीएमओ को यह भी निर्देश दिए कि रोस्टर बना कर तहसीलवार कोविड-19 से संबंधित आरआरटी टीम में कार्यरत एएनएम एवं आशाओं को तहसील के डबाकरा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रशिक्षण दें।

सभी एमओआईसी एसडीएम से संपर्क करते रहे। डीएम ने बताया कि इस समय जिले में कुल 519 एक्टिव केस मौजूद हैं। कुल भेजे गए सैम्पिलों की संख्या 1874, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 142 से ज्यादा सर्विलांस टीमों द्वारा कन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य जारी रहा, जबकि आज तक कुल 22 व्यक्ति कोरोना का ग्रास बन चुके हैं।

समीक्षा के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि अब तक विदेश से कुल 1892 यात्री बिजनौर आए हैं, जिनमें से 1488 लोगों को 21 दिन क्वारंटाइन पूर्ण कराया जा चुका है। इस मौके पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्तय सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट परमानंद झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img