Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

साड़ी में देखे इन एक्ट्रेस का जबरजस्त लुक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फिल्मी एक्ट्रेस हो या फिर टीवी की एक्ट्रेस, कभी ना कभी ये फैशन फेसऑफ का शिकार हो ही जाती हैं। अंकिता लोखंडे जहां अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकती तो वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी अक्सर बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में लोगों का दिल धड़काती हैं।लेकिन इस बार रश्मि देसाई और अंकिता लोखंडे दोनों ने एक जैसी साड़ी को चुना। इस देसी अंदाज में बेहद खूबसूरत भी दिखीं।

दिवाली के मौके पर रश्मि देसाई ने खूबसूरत सी मरून रंग की लहरिया डिजाइन की साड़ी को चुना था। जिसे उन्होंने पफ स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ मैच किया है। वहीं इस हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ रश्मि कानों में गोल्डन हैवी चांद बाली पहने दिख रही हैं।

rashmika2

जबकि बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी मॉव शेड को चुना है। जिसके साथ बालों को मेसी कर्ली पोनी टेल स्टाइल में बांधा गया है। जबकि खुले पल्लू में रश्मि ने इस साड़ी को कैरी किया है। तस्वीरों में देख आप खुद ही तय करें किसका लुक है ज्यादा खूबसूरत।

rashmika

इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे ने तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो पति विकी जैन के साथ पोज दे रही हैं। अंकिता ने मरून शेड की लहरिया डिजाइन की साड़ी को प्लीटेड स्टाइल में कंधे पर कैरी किया है। वहीं स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज जिसकी पफ स्लीव है, इसे खास बना रही है।

वहीं सेंटर पार्टेड हेयर और स्लीक बन के साथ अंकिता ने माथे पर बिंदी के साथ ही एमरॉल्ड और कुंदन की ज्वैलरी को चुना है। अंकिता भारी-भरकम नेकपीस पहने किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं। वहीं बात करें मेकअप की तो डार्क मरून शेड की लिपस्टिक के साथ बीमिंग हाईलाइटर और विंग्ड आईलाइनर के साथ लुक को पूरा किया गया है। जबकि रश्मि देसाई ने इस साड़ी संग स्टनिंग लुक को चुना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img