Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

आईटीएमएस सिस्टम देखकर योगी बोले-वेरी गुड

  • सीएम योगी ने कमिश्नर से कहा गृह मंत्रालय से इसको जोड़ो

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब पचास मिनट देरी से पुलिस लाइन पहुंचे और सीधे पुलिसकर्मियों के लिये बन रहे बैरक बिल्डिंग के निर्माण कार्य को देखा। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था की नवीनतम तकनीक इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को देखा और खुशी जाहिर करते हुए कहा वेरी गुड, इसे गृह मंत्रालय से भी जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक पांच बजे मेरठ पहुंचे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने पर कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा भाजपा के विधायकों और संगठन के पदाधिकारियोें ने हेलीपेड पर स्वागत किया। हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास पर पहुंचे।

12 8

उन्होंने वहां पर निर्माण करा रही कंपनी के अफसरों से बातचीत की। कंपनी ने मुख्यमंत्री की जानकारी के लिये बिल्डिंग का नक्शा और तमाम जानकारियां पोस्टर के जरिये दर्शाई थी। मुख्यमंत्री यहां पर दस मिनट रुके और कहा निर्माण में गुणवत्ता का पूरी तरह से ख्याल रखा जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर खैर नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने सेफ सिटी योजना के तहत निर्मित आइटीएमएस यातायात सिस्टम (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर लागू की गई आइटीएमएस यानि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री को एलईडी स्क्रीन पर लाइव वर्किंग दिखाई गई। बताया गया कि जेब्रा क्रासिंग, बिना बैल्ट के वाहन चलाना, रेड लाइट जंप और खराब नंबर प्लेट का आटोमैटिक चालान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने देखने के बाद कहा वेरी गुड।

अब इसे गृहमंत्रालय से भी जोड़ दो ताकि नेटवर्क और अधिक मजबूत हो जाए। उन्होंने कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और नगर निगम अधिकारियों से कहा कि इन चौराहों को गृह मंत्रालय के सर्विलांस सिस्टम से भी जोड़ो। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि 38 करोड़ रुपये की लागत से बना है आइटीएमएस सिस्टम और इससे अधिक लाभ होगा।

गौरतलब है कि शहर के सात चौराहे बच्चा पार्क, कमिश्नरी आवास, जेलचुंगी, तेजगढ़ी, गांधी आश्रम, हापुड़ अड्डा, कमिश्नरी कार्यालय और एल ब्लाक व डिग्गी तिराहे पर आइटीएमएस की अत्याधुनिक प्रणाली स्थापित की गई है। ये चौराहे और तिराहे नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। कंट्रोम रूम का सर्वर लखनऊ स्थित डाटा सेंटर से कनेक्ट है। आइटीएमएस के कंट्रोल रूम में बैठकर यातायात व्यवस्था को संचालित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img