जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: गाँव शाहपुर जमाल में चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक महंत प्रवेश माधव महाराज व आचार्य शंकर जी ने भगवान रामचंद्र जी के अवतार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओ को भाव विभोर कर दिया इस दौरान भगवान रामचंद्र जी के जन्म व सीता स्वयंवर के अवसर पर सुंदर सुंदर झांकियां निकालकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता के रूप में आये नन्हे कलाकारों कृतिका रानी, वैशाली व पायल रानी के नृत्य को देखकर श्रद्धालु ने फूल मालाओं से उनका तिलक कर आरती उतारी।
कथा वाचक ने भगवान रामचन्द्र जी के अवतार व उनके द्वारा किस तरह से राक्षसों का संहार किया सभी वृतांत विस्तारपूर्वक सुनाया। इस अवसर पर इंदर सिंह, सीताराम सिंह, वीर सिंह, परवेंद्र कुमार, कल्लू सिंह, अशोक शर्मा, सतेंद्र कुमार, बहादुर सिंह, रजनीश कुमार कमलेश देवी, रीनू रानी, कुंती देवी, काजल देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

