- हेलमेट, लाइसेंस और सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ भी की जा रही सख्त कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: समय पूरा होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को भी टीम ने शहर में कई जगह कार्रवाई की। इस दौरान 12 वाहनों को सीज कर पुलिस लाइंस भेज दिया। इनके अलावा भी मानकों को पूरा नहीं करने वालों के चालान किए गए। एसपी यातायात जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनसीआर में डीजल के वाहन 10 साल और पेट्रोल के वाहन 15 साल बाद नहीं चलेंगे।

एक जुलाई से ट्रैफिक पुलिस अभियान चला रही है। चार दिन में 18 वाहन सीज किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 वाहन गुरुवार को सीज किए गए। इनमें चार पहिया वाहन दो और दो पहिया वाहनों की संख्या 10 है। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक ना चली। वहीं, हेलमेट, डीएल, लाइसेंस और सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को सौ से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए।

