Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

स्वयं सेवियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

  • वर्धमान कालेज एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: वर्धमान कालेज बिजनौर की राष्टीय सेवा योजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई द्वारा ग्राम पेदा एवं गोकलपुर कासम में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की शुरुआत में डा़ विशाल शर्मा ने साफ-सफाई एवं कचरा प्रबन्धन के महव को विस्तार से समझाते हुए स्वयंमसेवियों से उनके साफ-सफाई सम्बन्धी सामाजिक अनुभव को जाना। कार्यक्रम अधिकारी डा.ओपी सिंह ने भी अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने व्यक्तिगत दायित्व को स्वंयसेवियों के सामने रखा। तपश्चात दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के महव को स्वयंमसेवियों को समझाते हुए महिला सुरक्षा एवं सम्मान की प्रतिष्ठा के लिए स्वयंमसेवियों को जागरूक किया और इसी विषय को ध्यान में रखते हुए स्वयंमसेवियों द्वारा गांव मे रैली निकाल कर ग्रामीणों को भी महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत बौद्धिक सत्र में अतिथि वक्ता के तौर पधारीं डा़ प्रीति खन्ना चीफ प्रोक्टर वर्धमान कॉलेज ने महिला और पुरुषों की जीवनगत विषमता के मूल कारणों को बताते हुए आपसी व्यवहार से लिंग भेद को खत्म करने का संदेश दिया और स्वयंसेवियों को इस सुधार के लिए संदेश वाहक की भूमिका ग्रहण करने का आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img