जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सोशल मीडिया पर अपराधों के रेट लिस्ट का पोस्टर वायरल हो रहा है। 55 हजार रुपये में हत्या, धमकी देने के 1000 रुपये, कुटाई करने के लिए 5000 रुपये, घायल करने के लिए 10000 रुपये और हत्या करने के लिए 55 हजार रुपयों का रेट लिखकर पोस्टर वायरल किया गया है। इसके अलावा इसी पोस्ट पर एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है।
जिस पर संपर्क करके अपराधों के लिए सुपारी दी जा सकती है। मेरठ के व्यापारियों के ग्रुप में यह पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसको देखकर व्यापारी भी अचंभे में है कि अब अपराध का कारोबार भी ऑनलाइन शुरू हो गया है। मेरठ पुलिस को जब इस मामले की भनक पड़ी तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले और ग्रुप में यह पोस्टर डालने वाले की भी अब तलाश तेज कर दी गई है। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने वायरल पोस्टर मामले में मेरठ एसपी सिटी ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
तो वही इस प्रकरण में एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि जांच में पाया गया है कि बदमाशों के जो नम्बर पोस्टर पर डाले है। उनका मेरठ या आसपास से कोई लिंक नही है। जिन लोगों ने ये वायरल किये है उन पर मुकदमा लिख कर उचित कार्यवाही की जाएगी, मेरठ से इस पोस्टर का कोई लिंक नही है।

