Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

डबल मर्डर से लोगों में फैली सनसनी, जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और लूट की घटना सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक निजी बिजली कर्मी के घर को निशाना बनाया। वहीं, घर के बुजुर्ग दंपती की हत्या कर नकदी और ज्वेलरी आदि सामान लूट ले गए।

छत के रास्ते से आए डकैत

मिली जानकारी के अनुसार, फत्तेपुर गांव निवासी निजी बिजली कर्मी राजकुमार के वृद्ध पिता छम्मीलाल, मां इमरती, उसकी पत्नी और बच्चे घर पर सोए हुए थे। वहीं, राजकुमार गांव के बाहर बने दूसरे घर में सोया हुआ था। देर रात छत के रास्ते से डकैत घर में घूस आए।

गला रेत बेरहमी से की हत्या

उन्होंने जेवर और नकदी का पता लगाने के लिए बिजली कर्मी के माता-पिता की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, उसकी पत्नी और बच्चों को बांध कर डालने के बाद घर में रखा नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बंधनों से मुक्त होकर बिजली कर्मी की पत्नी ने घटना की सूचना दी।

घटना की जांच पड़ताल पड़ताल शुरू की

ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजकुमार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ककवन पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल पड़ताल शुरू की है। वहीं डकैती के साथ डबल मर्डर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिल्हौर एसीपी अलोक सिंह सहित सर्किल का पूरा फोर्स भी मौके पर पहुंच है।

डीसीपी विजय ढुल भी पहुंचे

वहीं घटना के तुंरत बाद ही डीसीपी विजय ढुल भी पहुंच गए। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही डीजीपी की ओर से बावरिया गैंग की सक्रियता के चलते अलर्ट जारी किया था। आशंका जताई जा रही है कि यह उसी गैंग का काम है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img