Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सेंसेक्स पहली बार 43,000 अंक के पार

मुंबई, भाषा : शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। कोविड-19 के टीके के विकास में फाइजर की सफलता की खबरों के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स 680 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लाभ से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,277.65 अंक पर बंद हुआ। यह पहला मौका है जबकि सेंसेक्स 43,000 अंक के पार बंद हुआ है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 43,316.44 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.05 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,631.10 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,643.90 अंक की ऊंचाई तक गया। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे कारोबार सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 8.84 प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।  वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, सनफार्मा और टीसीएस के शेयर 5.73 प्रतिशत तक टूट गए। रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि बायोनटेक और फाइजर की कोविड-19 टीके के सफल चरण तीन परीक्षण की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की हैरान करने वाली बढ़त से भी बाजार को समर्थन मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img