Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

आज फिर हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 445.56 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 59,744.88 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.05 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,822.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया।

केंद्र सरकार टेलीकॉम कंपनियों को करीब 40,000 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम यूजर चार्ज के बकाया मामले में राहत देने की तैयारी कर रही है। मामाले में सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफानामा दायर कर कहा कि वह दूरसंचार कंपनियों से स्पेक्ट्रम यूजर चार्ज (SUC) वसूलने कि प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है।

दूरसंचार विभाग ने इसके लिए कोर्ट से तीन हफ्ते की मोहलत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद आज बीएसई पर भारती एयरटेल का शेयर 2.63 फीसदी की तेजी के साथ 699.00 पर बंद हुआ। वहीं वोडाफोन आइडिया का शेयर 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 11.57 पर बंद हुआ।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, आईओसी और एसबीआई लाइफ के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, सिप्ला, श्री सीमेंट, सन फार्मा और टाटा कंज्यूमर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया, आईटी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी लाल निशान पर बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 72.08 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 59,227.24 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 23 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,668.30 के स्तर पर खुला था।

पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 533.74 अंकों (0.91 फीसदी) की तेजी के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.20 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,691.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img