Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

ईडी रेड के बाद वी सेंथिल बालाजी अस्पताल में भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को तड़के ही तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, उनके घर पर ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आज 14 जून यानि बुधवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीएमके के नेताओं का आरोप है कि बालाजी ने अपने परिसरों पर छापेमारी के बाद बेचैनी की शिकायत की थी। राज्य के मंत्री पीके सेकर बाबू ने कहा कि बालाजी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें टॉर्चर किया गया हो।

सेंथिल को अस्पताल ले जाने का जो वीडियो सामने आया, उसमें बालाजी को रोते हुए भी दिखाया गया था। दरअसल, पी सेकर बाबू ने सेंथिल बालाजी के हालात को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विद्युत मंत्री को अभी आईसीयू में रखा गया है। वह बेहोशी की हालत में हैं और अपना नाम पुकारे जाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि, उनके कान के पास सूजन है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी ईसीजी में भी काफी उतार-चढ़ाव हैं। बाबू ने आरोप लगाया कि बालाजी को टॉर्चर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img