Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राज्य मुख्यालय पर संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों की योजना रचना पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी नगर निकाय के चुनावों और विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के चुनावों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके अलांवा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन ने पार्टी के महिला, युवा, किसान, अनुसूचित जाति जनजाति व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों व अभियानों पर चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को प्रदेश में लगातार मिल रही सफलता का प्रमुख कारण पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनैतिक और संगठनात्मक दृष्टि से जो बेहतर परिणाम दिए है। उसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा पखवाडा़ के अन्तर्गत चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत तय किए गए कार्यक्रमों व अभियानों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की भी सक्रिय सहभागिता रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा से निकाय के चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करती रही है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा तय की जा रही योजना के अनुसार कार्य करते हुए हमें निकायों के चुनाव में भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करनी है। उन्होंने विधान परिषद के शिक्षक स्नातक चुनावों को लेकर भी बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि इन चुनावों को लेकर भी हमें विजय के संकल्प के साथ कार्य करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img