Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान व सचिव पर अनियमिताओं के गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार को कैराना ब्लॉक के गांव जगनपुरा निवासी ग्राम पंचायत सदस्यों संजीव कुमार, बिजनेश कुमार, दयावती, कुलदीप कुमार, रेखा रानी, दीपक, अशोक, आदि ने जिलाधिकारी कार्यालय में अपने हस्ताक्षरयुक्त पत्र देते हुए आरोप लगाया कि 27 जून को ग्राम पंचायत भवन में मासिक बैठक बुलाई गई थी।

जिसकी जानकारी बीडीओ को कराते हुए ग्राम प्रधान व सचिव को भी लिखित करा दी गई थी। लेकिन ग्राम प्रधान के साथ साथ सचिव भी बैठक में नही पहुंचे और पंचायत भवन में ताला लगा हुआ पाया गया। जिसके बाद ग्राम पंचायत सदस्यों ने खेतों में बैठक मासिक बैठक पूर्ण की।

ग्राम पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सचिव ने सांज खाकर कोरोना काल में जिन गरीब लोगों की आर्थिक मदद के लिए सूची शासन को भेजी गई है वह भी पूर्ण रूप से अपात्र लोगों की है, जिसमें छिलाई बंदाई व खुदाई करने वाले लोग शामिल है। उन्होने कहा कि जांच होने तक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित व प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किया जाये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img