Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

स्वयं सेवकों ने पौधोरोपण कर किया पर्यावरण के प्रति जागरुक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के स्वयं सेवकों ने प्राचार्या डा़ मंजू मगन तथा शामली के सह जिला नोडल अधिकारी डा़ भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में पीपल के 50 पौधे लगाये। स्वयं सेवक रिया, मनीष, आकाश, पंकज ने उनकी देखभाल करने का भी निर्णय लिया।

डा़ भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में सभी लोगों ने पेड़ों के महत्व के बारे में बहुत अच्छे से जाना और महसूस किया है कि जितनी आवश्यकता हमारे जीवन में रोटी कपड़ा और मकान की है। उतनी ही आवश्यकता स्वच्छ वातावरण की भी है। इस अवसर पर डा़ नीना छोकरा, कपिल गर्ग, विकेन्द्र देशवाल, उमंग, मुकेश, दिनेश, सन्तोष आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img