Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीमित साधनों के बाद भी सेवा के लिए सदैव संकल्परत: रश्मि

  • इनरव्हील सदस्यों ने मनाया स्थापना दिवस
  • इन्हरव्हील-डे पर लिया मैत्री, सद्भावना व सेवा का संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: इन्रव्हील क्लब की स्थानीय शाखा ने इन्हरव्हील-डे मनाया। इस मौके पर इन्रव्हील क्लब की सदस्याओं ने मैत्री, सद्भावना एवं सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा की मासिक रिपोर्ट भी पेश की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचालक व उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने कहा कि सीमित साधनों के बाद भी सेवा के लिए क्लब सदैव संकल्परत है।

रविवार को शाम इनरव्हील क्लब की सदस्या अरुणा गोयल के आवास पर इनरव्हील-डे पर डा, पुष्पलता इंदू एवं उमा मित्तल ने इन्हरव्हील क्लब की स्थापना के संबंध में कहा कि 10 जनवरी सन1924 को नर्स श्रीमती मार्गरेट ओलिवर गोल्डिंग ने मेनचेस्टर (इंग्लैड) में विश्व के प्रथम क्लब की स्थापना कर इनरव्हील क्लब का शुभारम्भ किया। रश्मि अग्रवाल ने कहा कि भारत में पांच दिसम्बर 1966 को 310 डिस्ट्रिक्ट का शुभारंभ हुआ।

प्रथम क्लब मुजफ्फरनगर में बना। नजीबाबाद मेंं विगत 42 वर्षों से इन्हरव्हील क्लब निरंतर गतिशील रहकर अपने सीमित संसाधनों के माध्यम से सेवाकार्य करता आ रहा है और अपनी पृथक पहचान बनाए हुए है। इस अवसर पर मासिक रिपोर्ट पेश की गयी। साथ ही पत्राचार व सेवा कार्यों पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपाध्यक्षा एवं कार्यक्रम संचालक रश्मि अग्रवाल, उमा मित्तल व अरुणा गोयल ने दीप प्रज्जवलित किया। आयोजक की ओर से लक्की ड्रा किया तथा मनोरंजक गेम्स खिलवाए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इन्रव्हील क्लब की स्थानीय शाखा की सदस्याओं ने मैत्री, सद्भावना और सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीरा मित्तल, रमा अग्रवाल, अंजू मेहरा, सीमा कपूर, कृष्णा गोयल, मोनिका, पूजा आदि उपस्थित रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img