Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना मेरठ सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ गुरुवार को मेरठ कॉलेज, मेरठ के क्रीड़ा स्थल भामाशाह पार्क में किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन का शुभारंभ मेरठ कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ अंजली मित्तल एवं डॉ केके मित्तल ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज फहराकर किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ अंजली मित्तल ने कहा कि इस तरह के कैंप छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा केके मित्तल ने सभी छात्र- छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। उक्त कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता मलिक ने किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीरेन्द्र कुमार एवं डॉ पूरन सिंह उज्ज्वल ने सभी सवयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नैमिष पाण्डेय, अभिनव कुमार, अमन, चंचल सिंह, मोनिका गुप्ता, प्रिया, शान, दीपांशु, वैभव, अभिषेक, मनस्वी और राहुल का विशेष योगदान रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img