Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

नाला निर्माण: अभी छह माह और झेलिए परेशानी

  • पीडब्ल्यूडी अधिकारी बोले जून 2023 में पूरा कर लिया जाएगा कार्य

जनवाणी संवाददता |

मेरठ: अहमद रोड के व्यापारियों एवं वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए आने वाले छह माह और दुश्वार हैं। लोगों को अभी यहां आगामी जून तक और परेशानियां उठानी पड़ेंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून 2023 तक यहां नाला पाटने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय अख्तर मस्जिद से थोड़ा आगे मुख्य डाक घर तक नाले को पाट दिया गया है, लेकिन दुकानदारों ने अभी से ही इस पाटे गए स्थान पर अतिक्रमण कर लिया है।

शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल अहमद रोड चौड़ीकरण के लिए यहां नाले को पाटने का काम पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चल रहा है। अगस्त माह से छतरी वाले पीर की ओर से कार्य प्रारम्भ किया गया था जो कि अब अख्तर मस्जिद के पास तक पहुंच चुका है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता महेश बालियान ने बताया कि इस मार्ग पर जो कार्य कराया जा रहा है वो अपने निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण करा लिया जाएगा।

महेश बालियान के अनुसार जून 2023 में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जितने हिस्से में नाले को पाटकर उसके ऊपर स्लैब डाले जा चुके हैं। वहां के दुकानदारों ने इन पर फिर से अतिक्रमण कर लिया है। उधर, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का यह भी कहना है कि जब इस नाले को पूरी तरह से पाट दिया जाएगा तो उस पर काले डामर से सड़क नहीं बनाई जाएगी। अब सवाल यह है कि जब सड़क चौड़ी होने के बावजूद नाले के ऊपर सड़क नहीं बनेगी तो यहां के दुकानदार इस पर अतिक्र मण अवश्य करेंगे जिसके चलते सड़क चौड़ीकरण का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img