Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

नववर्ष पार्टी की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

  • छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरों से बरामद किया आपत्तिजनक सामान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: रुड़की रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक सेक्स रैकेट पकड़ा। नववर्ष की पार्टी की आड़ में होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। जानकारी मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पकड़े गए लड़के व लड़कियों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी के अंदर होटल जीनझर है। नववर्ष की पार्टी के उपलक्ष्य में होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि होटल में पार्टी की आड़ में गलत कार्य हो रहा है। इस पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो यहां पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट चलता मिला।

08 25

छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से दस लड़के व सात लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किए। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

कॉलोनी के लोगों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि वह पहले से ही होटल में गलत कार्य होने की शिकायत कर रहे थे। बुधवार को छापेमारी के दौरान यह साबित भी हो गया। उन्होंने होटल मालिक पर भी कार्रवाई करने की मांग की।

सजा रखा था होटल

नववर्ष की पार्टी को लेकर होटल को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। लोगों को भ्रमित करने के लिए नववर्ष की पार्टी आयोजित करने की बात कहीं गई। होटल रुड़की रोड स्थित एक बेकरी संचालक का बताया जा रहा है। पुलिस संचालक से पूछताछ में जुटी है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पूर्व में होटल के अंदर लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। इसको लेकर उन्होंने कई बार ममाले की शिकायत पुलिस से की, परंतु उस दौरान कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, इस संबंध में सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है। सभी बालिक है, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img