Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पुरानी पेंशन का मुद्दा छाया, पुरानी पेंशन हमारा हक

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: अटेवा पेंशन बचाओ मंच ब्लाक बुढ़ाना हुई बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा छाया रहा। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा पुरानी पेंशन हमारा हक है। इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। अपने हक को हम हर हालत में लेकर रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष ने बैठक में अधिक से अधिक संख्या में महासम्मलेन में भाग लेने का आह्वान किया।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ब्लाक बुढ़ाना द्वारा शनिवार को क्षेत्र के गांव कमरूद्दीननगर के ठाकुर मूलचन्द इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंच के ब्लाक अध्यक्ष एससी यादव ने कहा कि सरकार हमारी पेंशन का हक छीनकर एनपीएस में लगवा रही है। जिसका भविष्य खराब है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। अपने हक को हम हर हालत में लेकर रहेंगे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि एनपीएस एवं निजीकरण भारत छोडो। बैठक में उन्होंने कहा कि अटेवा पेंशन बचाओं मंच द्वारा मेरठ में रविवार 29 जनवरी को महासम्मेलन का आयोजन होगा।

इस सम्मेलन में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में अध्यापको एवं कर्मचारियों को भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम गोपाल गुप्त, प्रीत वर्धन, विजय कुमार, शालिनी, राणा सिंह, पूनम, अनुपम, सुनील कुमार व अजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img