Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Filmfare Awards 2025: शाहरुख खान करेंगे 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग, बोले- ‘सह-मेजबान के तौर पर लौटना स्पेशल है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभिनेता जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के स्टेज होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। इस साल 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 11 अक्तूबर को किया जाएगा। आयोजन का हर पल खास होने वाला है क्योंकि इस बार शाहरुख खान की स्टेज पर मौजूदगी इसे और भी ऐतिहासिक बना देगी।

यह हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी

फिल्मफेयर अवॉर्ड की मेजबानी करने को लेकर शाहरुख खान उत्साहित हैं। उन्होंने इस बारे में कहा ‘पहली बार जब मैंने ब्लैक लेडी को अपने हाथों में लिया था, तब से लेकर इतने वर्षों में अपने साथियों और फैंस के साथ अनगिनत यादें साझा की हैं। यह प्यार, सिनेमा और जादू का एक सफर रहा है। 70वें साल सह-मेजबान के रूप में वापसी करना वाकई खास है। मैं वादा करता हूं कि हम इसे एक यादगार रात बनाएंगे। यह हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी, जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं।’

शाहरुख के साथ करण और मनीष पॉल करेंगे होस्ट

शाहरुख खान के साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करेंगे। करण जौहर ने होस्ट बनने पर कहा ‘फिल्मफेयर महज एक पुरस्कार नहीं है, यह एक विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को आकार दिया है। वर्ष 2000 से, मैंने लगभग हर फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में भाग लिया है और कई की मेजबानी भी की है। जैसा कि हम 70 शानदार वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मुझे सह-मेजबानी करने में वाकई खुशी हो रही है। इस बार का कार्यक्रम सबसे यादगार होगा।’

शाहरुख के साथ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए करण

हाल ही में शाहरुख खान और करण जौहर शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में साथ नजर आए। हाल ही में करण ने अभिनेता बॉबी देओल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोरीं। इसमें उन्होंने राज शमनी के साथ बॉबी देओल के पॉडकास्ट इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में, देओल ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बुरे दौर में शराब की ओर रुख करने के बारे में खुलकर बात की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...

पश्चिम एशिया संकट: DGCA का अलर्ट, एयरलाइंस को खाड़ी हवाई क्षेत्र से बचने के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में गहराते संघर्ष...
spot_imgspot_img