जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: आजाद पार्क में क्रान्तिकारी विचार धारा मोर्चा के तत्वाधान में अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया धूप जलाकर तथा सभी ने पुष्पांजलि करके उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा के संयोजक/अध्यक्ष डॉ राकेश चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा की अंग्रेजो को खुली चुनौती देने वाले इस महान योद्धा ने कहा था की तुम्हारे पास वो गोली नही है जो मुझे मार सके देश के भीतर पल रहे उस समय के किसी गद्दार की मुखबरी की वजह से अंग्रेज इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में उन तक पहुंच सके थे एक बरगद के पेड़ की आड़ से आजाद ने कई अंग्रजों को वहीं ढेर कर दिया और अंतिम गोली को अपनी कनपटी पर मार कर स्वयं को मां भारती के लिए शहीद कर दिया।
डॉ राकेश चंद्रा ने वहां उपस्थित लोगों से कहा की ये मत सोचो की राष्ट्र से तुम्हे क्या मिला बल्कि ये सोचो की तुमने राष्ट्र को क्या दिया.हमे शहीद चंद्र शेखर आजाद से प्रेरणा लेनी चाहिए की राष्ट्र से बढ़ कुछ भी नही है। जनपद के विख्यात नेत्र सर्जन डॉ कुलदीप विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा की आज अगर आज हम लोग आजादी से जीवन यापन खुली हवा में कर पा रहे हैं और अपने बच्चो का पालन पोषण कर पा रहे है तो ऐसे महान क्रांतिकारियों की वजह से ही कर पाते हैं ऐसे महान क्रांतिकारियों से हमे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
सभा को सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष बीडी जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष सौरभ जी धनीराम डब्लू पांडे सूरज सोनी पुलिस कांस्टेबल योगेंद्र यादव विजय पाल शर्मा जयप्रकाश शुक्ला पप्पु मिश्र डॉ अफजाल अहमद खान डॉ अमर खंडेलवाल सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

