जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने नटखट अंदाज से फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। शाहिद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में ‘जर्सी’ एक्टर अपनी पत्नी मीरा से अजीबोगरीब सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर कह रहे हैं, “आपकी मुझे लेकर सबसे पसंदीदा चीज क्या है?” तो इस पर मीरा कहती हैं, “मैं खुद।”
मीरा का जवाब सुनकर शाहिद कपूर कहते हैं कि गंभीर होकर बताओ। तो इस पर मीरा कहती हैं, “कि आप आखिरकार जीन्स पहनने लग गए हैं।” मीरा की बात सुनकर शाहिद कहते हैं कि क्या आपको मेरी टांगे अच्छी नहीं लगती, शाहिद की बात सुनकर मीरा राजपूत एक्टर पर गुस्सा करने लगती हैं और कहती हैं कि इसे जल्दी बंद करो।

शाहिद कपूर के इस क्यूट वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह बहुत ही प्यारा है यार।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे यह बहुत पसंद आया।”

