Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के सेट वायरल हुई फोटो और वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्मों के लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। वो साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों के साथ फैंस के बीच आने वाले है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का अभी हाल ही में एक टीजर सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। ‘पठान’ के टीजर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया गया था। अब इसके बाद शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘डंकी’ से जुड़े कई अपड़ेट सामने आए है। जिसे जानने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। शाहरुख खान अभी हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके बाद से फैंस उनकी लीड रोल वाली फिल्मों को इंतजार कर रहे है। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट की कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ तस्वीरों में फिल्म डंकी के सेट पर भारी सुरक्षा दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में शाहरुख खान सुपरमार्केट में दिखाई दे रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग जद्दा में हो रही है। शाहरुख खान और फिल्म के सेट की इन तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरुख खान की ये फिल्म साल 2023 के दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आ सकते है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img