Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

राजकुमार हीरानी के साथ शाहरुख की फिल्म शुरू

 

Senayvani 20


एक लंबे अरसे से चर्चा थी कि बॉलीवुड के सबसे कामयाब निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म शाहरुख के साथ शुरू करना चाहते हैं और आखिरकार शाहरुख के साथ वाली हिरानी की इस फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अगले डेढ़ महीने तक हिरानी और शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग मुंबई के विभिन्न लोकेशंस पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शाहरुख की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ बुरी तरह फ्लॉप रही थी। तभी से शाहरुख के प्रशंसकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

और उनके लिए खुशखबरी यह है कि इस दरमियान शाहरुख की तीन फिल्में ‘पठान’, ‘लॉयन’ और ‘टाइगर 3’ लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सलमान खान स्टॉरर ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का जबर्दस्त कैमियो है जबकि ‘पठान’ और ‘लायन’ में शाहरुख मेन लीड में हैं लेकिन अब शाहरुख के फैंस को, उनकी राजकुमार हिरानी के साथ वाली फिल्म ‘डंकी’ का भी इंतजार है। राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कास्टिंग बेहद जबर्दस्त और परफेक्ट होती है। उनकी फिल्म में छोटे से छोटा किरदार भी आॅडियंस के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोडकर जाता है। इस बार उनकी इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पहली बार तापसी पन्नू को अवसर मिला है।

तापसी पन्नू का कहना है कि शाहरुख की हीरोइन बनने में उन्हें पूरे 10 बरस लग गए। शाहरुख और तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी ने फिल्म का टाइटल ‘डंकी’ रखने के पहले ‘रिटर्न टिकिट’ रखने पर भी विचार किया था लेकिन अंत में ‘डंकी’ फाइनल हुआ।

इस बार राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में पंजाब के छोटे से गांव से कनाडा जाकर जॉब करने वाले युवकों की कहानी है। फिल्म में शाहरुख खान सिख युवक के गेटअप में नजर आएंगे जबकि बोमन ईरानी शाहरुख के मेंटॉर के किरदार में होंगे। हालांकि अब तक सस्पेंस बना हुआ है कि फिल्म में तापसी का क्या किरदार होगा लेकिन अटकलें हैं कि उनका रोमांटिक एंगल, विक्की कौशल के साथ हो सकता है।


janwani address 190

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img