Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दुबई में 5 जिंदगी बचाकर सुपर हीरो बन गया फलावदा का शाहवेज

  • पानी में डूबी कार से बाहर निकाले अरबी
  • बॉलीवुड फिल्म गबरू गैंग की प्रेस वार्ता में होगा सम्मानित

तनवीर अंसारी |

फलावदा: दुबई में नौकरी कर रहे फलावदा के नवयुवक शाहवेज खान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक डूबती कार से पांच जिंदगी बचाने का कारनामा अंजाम दिया है। संयुक्त अरब अमीरात में बहादुरी दिखाने वाले गांव के इस बहादुर छोरे को मीडिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिल रही है।परिजनों के साथ कस्बेवासी उसके साहस की सराहना करते हुए सीना चौड़ा कर रहे हैं।

कस्बे के मौहल्ला अंबेडकर निवासी मास्टर शफीक खान का पुत्र शाहवेज खान अचानक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आकर सुपर हीरो बन गया है। फलावदा का शाहवेज दुबई में अपने भाई के साथ नौकरी कर रहा है। शाहवेज ने गत दिनों बाढ़ के पानी में डूब रही एक कार से संयुक्त अरब अमीरात के पांच लोगों की जिंदगी बचाने का सराहनीय कारनामा अंजाम दिया है। शाहवेज ने दुबई से बताया कि बचाने वाला तो सिर्फ अल्लाह ही है। वह तो माध्यम बना है। पानी में डूबी कार में जिंदगी की आस छोड़ रहे पांच लोगों को बचाने के लिए उसने अपने घाव की भी परवाह नही की।

06 14

गाड़ी की छत का शीशा तोड़कर उसने कर सवारों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन खुद जख्मी हो गया। इस घटना के बाद शाहवेज दुबई में सहित अरब अमीरात में सोशल मीडिया के प्लेटफार्मपर छाया हुआ है। अरब अमीरात सहित तमाम मीडिया में उसकी प्रशंसा हो रही है। बताया गया है कि अचानक सुपर हीरो बने शाहवेज खान को आगामी 25 अप्रैल को बॉलीवुड की आने वाली फिल्म गबरू गैंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया जाएगा।

07 16

शाहवेज ने 5 जिंदगी बचाकर अपने मुल्क तथा कस्बे का नाम रोशन कर दिया। उसके परिजन तथा उसके दोस्त काफी उत्साहित हैं। शाहवेज की दिलेरी की चर्चाएं सुनकर परिजनों व उसके मित्रों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। पेशे से दर्जी उसके पिता शफीक खान ने कड़ी मशक्कत के बाद अपने बच्चों को शिक्षित किया है। उनकी बेटी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है जबकि शाहवेज वह अपने भाई सलमान के साथ भिन्न कंपनियों में मुलाजमत कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img