जनवाणी संवाददाता |
शामली: गढीपुख्ता और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को मुठभेड में गिरफ्तार किया है, उसका साथी बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरे से नगदी व लूटे गए कुंडल बरामद किए हैं, आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिछले दिनों गढी पुख्ता थाना क्षेत्र में पेलखा रोड पर एक दंपति के साथ बाइक सवार बदमाशों ने डंडे व अवैध असलाह से आतंकित करते हुए महिला से कुंडल, मंगलसूत्र, नगदी और बाइक लूट ली थी। इसी रात को बदमाशों ने झिंझाना क्षेत्र में ही भी राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट करते हुए नगदी व बाइक लूटी थी। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वहीं एसपी रामसेवक गौतम ने घटना का जल्द खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। गुुरवार की अलसुबह को करीब पांच बजे गढीपुख्ता क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड हुई जिसमें एक बदमाश अमन पुलिस की गोली में घायल हुआ है जबकि एक आरक्षी भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

